logo

दिल्ली पुलिस के जवान ने ‘बिहारी’ कहा फिर चला दी गोली! पप्पू यादव पहुंचे पीड़ित परिवार से मिलने; दोषी को फांसी की रखी मांग

त23ि.jpg

बिहार

दिल्ली पुलिस द्वारा बिहारी कहकर गोलिया चलाने के क्रम में खगड़िया के दो मजदूरों को गोली लगी, जिसमें एक की मौत हो गई वहीं दूसरा गंभीर रुप से घायल है। आज पूर्णियां सांसद पप्पू यादव मृतक के घर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सरकार पर कई सवाल खड़े किए।  

बिहारी कहकर चलाई गोली
दरअसल बीते दिनों दिल्ली के द्वारका इलाके में नशे में धूत्त दिल्ली पुलिस में कार्यरत नीरज कुमार ने खुलआम फायरिंग की, जिसमें खगड़िया जिले के दो मजदूरों को बिहारी कहकर गोली मारी गई। आरोप है कि इस दौरान उसने मजदूरों को गालियां भी दी। इस घटना में गंगौर थाना क्षेत्र निवासी पाण्डव कुमार और उनके एक मित्र की गोली लगी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पुलिसकर्मी फरार बताया जा रहा है। इधर, दिल्ली पुलिस की टीम ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। तलाशी अभियान के तहत आरोपी जवान को पकड़ने के लिए जगह-जगह छापेमारी की जा रही है।

पप्पू यादव ने फांसी की सजा की मांग रखी
घटना के बाद सांसद पप्पू यादव मृतक के घर पहुंचे और पीड़ित परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। साथ ही उन्होने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस दौरान सरकार और दिल्ली पुलिस की कड़ी आलोचना की। उन्होने सरकार से मांग की मृतक परिवार को एक सरकारी नौकरी, 20 लाख रुपये दी जाए। साथ ही दोषी पुलिसकर्मी को फांसी की सजा मिले।

Tags - Delhi police firing case Dwarka shooting incident Delhi Bihari मजदूर shooting case Khagaria labour shooting Neeraj Kumar Delhi police accused