logo

दरभंगा में स्कॉर्पियो और बाइक के बीच भीषण टक्कर, ससुर-दामाद की मौत 

दरभंगा में स्कॉर्पियो और बाइक के बीच भीषण टक्कर, ससुर-दामाद की मौत 

दरभंगा/बिहार
दरभंगा जिले में गुरुवार रात एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और बाइक के बीच टक्कर हुआ। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक में शामिल दोनों व्यक्तियों की पहचान ससुर-दामाद के रुप में हुई है। घटना जिले के इंटोखर पोखर के पास का है। सूचना मिलते ही मौक पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेज दिया।  

गृह प्रवेश का आयोजन
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान राढ़ी पूर्वी पंचायत के कुम्हरौली निवासी राम भरोसा प्रसाद और उनके दामाद संतोष कुमार साह के रुप में हुई है। बताया जा रहा है कि संतोष के नए घर में गृह प्रवेश का आयोजन था, जिसमें वो अपने ससुर को लेकर बाइक से घर जा रहे थे। इसी दौरान कमतौल की ओर जा रही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे मौके पर दोनों की मौत हो गई। 

परिवार की खुशियां मातम में तब्दील
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक से टकराने के बाद स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ से भी टकराया। इस हादसे के बाद परिवार की खुशियां मातम में तब्दील हो गई। फिलहाल पुलिस दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया।

Tags - Darbhanga road accident Scorpio vs bike collision father-in-law and son-in-law death Bihar accident news high speed car crash Darbhanga