बिहार
नए सीएम बनते ही सम्राट चौधरी ने अपना कामकाज में तेजी लाना शुरु कर दिया है। शपथ ग्रहण के कुछ ही घंटों के भीतर वे सचिवालय पहुंचे और अधिकारियों के साथ पहली बैठक की। आज गुरुवार को भी सभी विभागों के प्रधान सचिवों के साथ अहम समीक्षा बैठक कर रहे हैं। माना जा रहा है कि इस बैठक में प्रशासनिक स्तर पर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए जा सकते हैं और सरकार की प्राथमिकताओं को लेकर स्पष्ट दिशा तय की जाएगी।

सीएम के पाले में गृह समेत 29 विभाग
फिलहाल, मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हुआ है। नए सीएम के पाले में गृह विभाग समेत 29 विभागों की जिम्मेदारी है। वहीं डिप्टी सीएम विजय चौधरी ने भी आज से अपना कार्यभार संभाल लिया। बता दें कि इनके पाले में 10 विभाग सौंपे गए हैं। साथ ही डिप्टी सीएम बिजेंद्र यादव को 8 विभाग सौंपे गए हैं। कैबिनेट विस्तार के बाद ही विभागों का पुनर्वितरण किया जाएगा।

नए सीएम सम्राट चौधरी से मिले कई वरिष्ठ नेता
बता दें कि डिप्टी सीएम विजय चौधरी सिंचाई भवन स्थित जल संसाधन विभाग में पदभार ग्रहण कर अधिकारियों से विभागीय योजनाओं और कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। वहीं, दूसरे डिप्टी सीएम बिजेंद्र यादव के भी जल्द कार्यभार संभालने की संभावना है। बुधवार देर शाम मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात के लिए विजय सिन्हा समेत भाजपा और जदयू के कई वरिष्ठ नेता पहुंचे थे।