द फॉलोअप,बिहार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का असर अब बिहार की राजनीति में भी दिखाई देने लगा है। बुधवार को मुख्यमंत्री सम्राट चैधरी खुद इलेक्ट्रिक कार से बैठक में पहुंचे। वहीं तीन मंत्री एक ही गाड़ी में बैठकर सम्राट कैबिनेट में शामिल होने पहुंचे।

तीन मंत्री एक ही गाड़ी में
मंत्री आशिक चौधरी, जमा खान और मदन साहनी एक ही गाड़ी में बैठकर जाते दिखे। जहां पहले मंत्रियों के साथ कई गाड़ियों का लंबा काफिला नजर आता था, वहीं अब कई मंत्रियों ने अपने लंबे काफिले को कम कर दिया है। काफिलों का कम होना पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत से जोड़कर देखा जा रहा है।

प्रधानमंत्री की अपील
बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से सात बड़ी अपील की थी। जिसमें उन्होंने पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने, सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने और अनावश्यक खर्च कम करने, वर्क फ्रॉम होम करने और विदेशी उत्पादों के बजाय स्वदेशी वस्तुओं को प्राथमिकता देने की बात कही थी। इसके अलावा एक साल तक विदेश यात्रा और सोना खरीदने से बचने की अपील भी की गई थी। अब यह तस्वीरें राजनीति में चर्चा का विषय बन गया है।