logo

बिहार में कक्षा 5वीं तक के बच्चों की बदली क्लास टाइमिंग, दोपहर 12:30 बजे तक होगा संचालन

5ा.jpg

बिहार
बिहार में सभी सरकारी और निजी स्कूलों का संचालन में बदलाव किया गया है। राज्य सरकार ने बढ़ती गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए कक्षा 5वीं तक का संचालन अब दोपहर 12:30 तक करने का निर्णय लिया है। इसकी जानकारी जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने दी है। प्रशासन ने इसे देखते हुए राज्य के सभी सरकारी स्कूलों, निजी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में साढ़े 12 बजे के बाद शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक लगाई है।  

लू के खतरे को देखते हुए निर्णय
दरअसल यह निर्णय राज्य में बढ़ती गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए लिया गया है। बच्चों के सेहत को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। बता दें कि यह आदेश जारी करते हुए डीएम ने कहा कि अत्यधिक गर्मी बच्चों के स्वास्थय के लिए खतरा बन सकती है और ऐसे में तेज धूप और लू के समय में घर से बाहर निकलना सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। साथ ही डीएम ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे बच्चों को तेज धूप में बाहर भेजने से बचें। 

 

21 अप्रैल से 30 अप्रैल तक के लिए आदेश

हालांकि यह आदेश प्रशासन ने 21 अप्रैल से 30 अप्रैल तक के लिए दिया है। उनका कहना है कि स्थिति को देखते हुए आगे का निर्णय लिया जाएगा। इस दौरान सख्ती से सभी स्कूल प्रबंधन को नियम का पालन करने का आदेश दिया गया है।

Tags - Bihar school timing change Bihar class 5 timing update Bihar heatwave school decision Bihar schools new timing till 12:30 Bihar DM order school timing Tyagarajan SM Bihar DM Bihar school news April 2026 heatwave impact on schools Bihar Bihar angan