logo

बिहार में ‘भारत की जनगणना 2027’ की शुरुआत, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोगों से सक्रिय भागीदारी कि की अपील

6f325289.jpg

पटना
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज मुख्यमंत्री सचिवालय भवन से विश्व के सबसे बड़े प्रशासनिक एवं सांख्यिकीय अभियान- 'भारत की जनगणना-2027' का माउस क्लिक कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्यवासियों से जनगणना प्रक्रिया में सक्रिय एवं उत्साहपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि जनगणना सुशासन की आधारशिला है, जो आगामी वर्षों में विकास योजनाओं, नीतियों और कल्याणकारी कार्यक्रमों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निमायेगी। 

मुख्यमंत्री का लोगों से अपील 

जनगणना-2027 तकनीकी दृष्टि से एक ऐतिहासिक पहल है। इसमें पहली बार पूर्णतः डिजिटल डेटा संग्रहण तथा स्व-गणना (Self & Enumeration) की सुविधा 17 अप्रैल 2026 से 01 मई 2026 उपलब्ध रहेगी। उन्होंने कहा कि राज्य में जनगणना-2027 के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना (House Listing Operations HLO) का कार्य 02 मई 2026 से 31 मई 2026 तक किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य के सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे इस राष्ट्रीय महत्व के अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें। स्व-गणना के माध्यम से या प्रगणकों को सहयोग प्रदान कर एक सटीक, समावेशी और विश्वसनीय जनगणना संपन्न करने में अपना सहयोग दें। 'जनगणना-2027' बिहार एवं देश के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक मजबूत आधार तैयार करेगी।
 

कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव सी०के० अनिल, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, गृह विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी संजय कुमार सिंह उपस्थित थे।

Tags - Bihar census 2027 launch Samrat Choudhary Patna secretariat event India census digital self enumeration census House Listing Operations HLO online census India population data collection Bihar government initiative public participation appeal di