logo

बिहार : BPSC ने 67वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा का एडमिट कार्ड किया जारी, ऐसे करें डाउनलोड

BPSC_building.jpg

डेस्क:
परीक्षा की तिथि बदलने की मांग के बीच BPSC ने 67वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी (Admit Card released) कर दिया है। एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in या onlinebpsc.bihar.gov.in पर जारी किया गया है। BPSC 67वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 30 सितंबर 2022 को होना है। बता दें कि इससे पहले बिहार 67वीं संयुक्त (Prelims) प्रतियोगी परीक्षा (67th Combined (Prelims) Competitive Examination) का आयोजन 21 सितंबर को होता था। जिसे बदलकर 30 सितंबर को एक ही शिफ्ट में 12 बजे से 2 बजे तक परीक्षा का आयोजन होना है।


इन स्टेप्स को फॉलो कर डाउनलोड करें एडमीट कार्ड
•    सबसे पहले अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाएं
•    इसके बाद होम पेज पर यूजर नेम, पासवर्ड और कैप्चा कोड के माध्यम से लॉगिन करें
•    फिर एडमिट कार्ड के बॉक्स में उपलब्ध टैब पर क्लिक करते हुए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करें
•    अभ्यर्थी एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट निकाल लें और आवश्यक दिशा निर्देशों को ध्यान पूर्वक पढ़ लें


बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं 
67वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड ऑनलाइन मोड से डाउनलोड करना होगा। किसी भी अभ्यर्थी को डाक से एडमिट कार्ड नहीं भेजा जाएगा। अभ्यर्थियों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।