द फॉलोअप डेस्क, रांची
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का पार्थिव शरीर हिल-व्यू अस्पताल से मोरहाबादी स्थित गुरुजी के आवास पर ले आया गया है। वहां सरकार के मंत्री, विधायक और शुभ चिंतक एक एक कर पहुंच रहे हैं। पार्थिव शरीर को गुरुवार की सुबह लगभग 10 बजे तक मोरहाबादी स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। उसके बाद पार्थिव शरीर को पैतृक गांव नेमरा ले जाया जाएगा। वहां दोपहर बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। परिवार के लोग अंतिम संस्कार का समय तय करने में लगे हैं। यह जानकारी झामुमो महासचिव विनोद पांडेय ने भी दी।
