logo

मेरा सबसे बड़ा सहारा प्रकृति की गोद में विलीन हो गया, मां के निधन पर सीएम हेमंत का भावुक पोस्ट

मेरा सबसे बड़ा सहारा प्रकृति की गोद में विलीन हो गया, मां के निधन पर सीएम हेमंत का भावुक पोस्ट

द फॉलोअप डेस्क, रांची:

मां रूपी सोरेन के निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भावुक पोस्ट लिखा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि बाबा के जाने  के बाद, मां ही मेरा सबसे बड़ा सहारा थीं। आज वह सहारा भी प्रकृति की गोद में विलीन हो गया। मां। सीएम हेमंत की मां रूपी सोरेन का आज रांची के हिल व्यू अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह यहां पिछले 10 दिनों से भर्ती थीं। कई महीनों से बीमार चल रहीं रूपी सोरेन को इलाज के लिए हैदराबाद ले जाया गया था। तबीयत में सुधार होने पर उन्हें वापस रांची लाया गया, लेकिन फिर उनकी हालत बिगड़ गई थी।

सीएम हेमंत ने आज दोपहर में भी हिल व्यू अस्पताल जाकर मां से मुलाकात की थी। बुधवार को सुबह से ही रूपी सोरेन के हालत गंभीर होने की खबरें आ रही थीं। सीएम, मां के निधन से मर्माहत हैं। 

 

Tags - Rupi Soren Passes AwayRupi Soren DeathHemant SorenJharkhand News