logo

बिहार में बीजेपी विधायक दल का नेता चुनेंगे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, पार्टी ने दिया जिम्मा

SHIVRAJ1.jpg

पटना:

मुख्यमंत्री चुनाव को लेकर बिहार में जारी सियासी घमासान के बीच भारतीय जनता पार्टी ने सूबे में विधायक दल का नेता का चुनाव करने के लिए केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान को केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाया है। इस संबंध में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने जानकारी दी है कि संसदीय बोर्ड की ओर से चौहान का नाम तय किया गया है। 

मंत्री की रिपोर्ट से तय होगा विधायक दल के नेता का नाम 

बता दें कि नीतीश कुमार के इस्तीफे की चर्चाओं के बीच शिवराज सिंह चौहान की यह नियुक्ति बेहद अहम मानी जा रही है। जल्दी ही शिवराज सिंह चौहान पटना आकर भाजपा विधायकों के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में  मुख्यमंत्री पद और सरकार में पार्टी के नेतृत्व को लेकर चर्चा करेंगे। सियासी गलियारों में चर्चा है कि चौहान की रिपोर्ट के बाद ही बिहार में भाजपा के नए नेता का नाम तय होगा। 


 

Tags - Bihar Bihar News Bihar।atest News Bihar News Update Bihar News in Hindi Bihar।atest News Update Shivraj Singh Chouhan