logo

बिहार के 7 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट, अगले 4 दिन में अधिकतम 8 डिग्री तक गिरेगा पारा

  बिहार के 7 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट, अगले 4 दिन में अधिकतम 8 डिग्री तक गिरेगा पारा

पटना:
बिहार में इन दिनों फिलहाल लोगों को गर्मी से राहत मिली हुई है। हालांकि अगले तीन से चार दिनों के दौरान 4 से 8 डिग्री तक तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने आज राज्य के 7 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान इन जिलों में तेज आंधी-तूफान के साथ आकाशीय बिजली गिरने और बारिश की चेतावनी दी गई है।

इन जिलों में अलर्ट 
मौसम विभाग ने सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार जिलों में आंधी-बारिश के साथ ठनका गिरने की चेतावनी दी है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। 

4 से 8 डिग्री की बढ़ोतरी का पूर्वानुमान
दरअसल मौसम का यह बदलाव पछुआ पवनों के प्रभाव के कारण है। मौसम विभाग की माने तो 2 जून से मौसम में बदलाव होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन-चार दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 4 से 8 डिग्री की बढ़ोतरी का पूर्वानुमान है। मौसम में हो रहे बदलाव को देखते हुए मौसम विभाग ने इस दौरान लोगों को अलर्ट रहने की सलाह दी है।

Tags - Bihar Weather Yellow Alert Thunderstorm Warning Rain Alert