logo

बिहार के 24 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 18, 19 और 20 जुलाई को विशेष चेतावनी

नमन7.jpg

Bihar Weather:
मौसम विभाग ने शुक्रवार को बिहार के 24 जिलों के लिए आंधी, बारिश और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका भी है। खराब मौसम को देखते हुए विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। हालांकि 18, 19 और 20 जुलाई के लिए विशेष अलर्ट जारी किया गया है।

18, 19 और 20 जुलाई के लिए विशेष अलर्ट
मौसम विभाग ने जिन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है उसमें पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, पटना, बेगूसराय, लखीसराय, खगड़िया, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, मुंगेर, भागलपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई और बांका शामिल है। जबकि पटना समेत कई इलाकों में बादल छाने और हल्की बारिश के साथ उमस भरी गर्मी बनी रह सकती है।
 
मानसून सक्रिय होने के बावजूद कमजोर

बिहार में मानसून सक्रिय होने के बावजूद कमजोर बना हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मानसून ट्रफ राज्य के ऊपर नहीं होने और बंगाल की खाड़ी में मजबूत सिस्टम नहीं बनने के कारण सभी जिलों में समान बारिश नहीं हो रही है। राज्य के कुछ जगहों पर अच्छी बारिश हो रही है, जबकि कई जिले अब भी बारिश का इंतजार कर रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक रुक-रुककर बारिश जारी रह सकती है।

Tags - Bihar Weather Bihar Weather Alert Bihar Rain Alert Heavy Rainfall Alert Bihar