द फॉलोअप डेस्क:
बिहार विधान परिषद (Bihar Vidhan Parishad) की पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र (Patna Graduate Constituency) की सीट पर मतगणना के शुरुआती रुझानों में जनता दल यूनाइटेड (JDU) के प्रत्याशी नीरज कुमार बढ़त बनाए हुए हैं। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, नीरज कुमार को अब तक 2,708 वोट मिले हैं, जबकि राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रत्याशी दिलीप पटेल को 1,811 वोट प्राप्त हुए हैं। इस तरह नीरज कुमार अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी दिलीप पटेल से 897 वोटों से आगे चल रहे हैं।

जन सुराज के अनुज सिंह को मिले 671 वोट
पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में जन सुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह को अब तक 671 वोट मिले हैं। शुरुआती रुझानों में नीरज कुमार की बढ़त से JDU खेमे में उम्मीदें बढ़ी हैं। हालांकि, ये शुरुआती रुझान हैं और मतगणना पूरी होने के बाद ही अंतिम नतीजे स्पष्ट होंगे। फिलहाल, चुनाव परिणाम की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।