logo

Bihar Land Survey: कागजात नहीं दिखाए तो बढ़ सकती है परेशानी, जमीन मालिकों को विभाग ने किया आगाह 

land.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

बिहार में चल रहे Land Survey के तहत किसानों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि सर्वे के दौरान यदि जमीन मालिक अपने जरूरी कागजात साथ नहीं रखते हैं, तो उन्हें आगे चलकर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सर्वे प्रक्रिया के दौरान अमीन गांव-गांव जाकर जमीन का भौतिक सत्यापन कर रहे हैं। इस दौरान खाता, खेसरा, रसीद और दाखिल-खारिज जैसे जरूरी दस्तावेजों की जांच की जा रही है। यदि किसान मौके पर ये कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाते हैं, तो जमीन के रिकॉर्ड में गलती या प्रक्रिया में देरी हो सकती है।

इसलिए सभी जमीन मालिकों को सलाह दी गई है कि सर्वे टीम के पहुंचने से पहले अपने दस्तावेज तैयार रखें। यह भी स्पष्ट किया कि यह सर्वे पूरी पारदर्शिता के साथ किया जा रहा है, ताकि भविष्य में जमीन से जुड़े विवादों को खत्म किया जा सके। सर्वे से प्राप्त सभी जानकारी को डिजिटल रूप में दर्ज किया जा रहा है, जिससे रिकॉर्ड सुरक्षित और आसानी से उपलब्ध रहेगा।

Tags - bihar land survey land survey bihar land record verification land survey documents khata khasra verification land registry documents mutation documents bihar land survey process property verification india land records digital