द फॉलोअप डेस्क
बिहार बोर्ड कक्षा दसवीं की आज 29 मार्च को दोपहर 1:15 बजे परिणाम जारी कर दिया गया है। छात्र BSEB की ऑफिशियल वेबसाइट matricbiharboard.com पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं और डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि छात्रों को रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए DOB और लॉगिन क्रेडेंशियल डालना होगा उसके बाद ही छात्र अपना रिजल्ट डाउनलोड कर पाएंगे।
छात्र अपना रिजल्ट इस आसान तरीके से कर सकते हैं:
• ऑफिशियल वेबसाइट boardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
• होमपेज पर रिजल्चट संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
• रोल नंबर एवं जन्मतिथि को दर्ज करके सबमिट कर दें।
• अंत में रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
बोर्ड परीक्षा में बिहार की पुष्पांजलि-सबरीन ने 492 नंबर लाकर स्टेट टॉपर बनीं है। बता दें कि लगभग 15.12 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। जिसमें 7,85,726 लड़कियां और 7,26,961 लड़के शामिल थे। परीक्षा 17 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक 1,699 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। आज परिणाम घोषित कर दिया गया है जिसमें 81.79% छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं।

हर साल बिहार सरकार बोर्ड परीक्षाओं में टॉप करने वालों छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत करती है। इस बार भी राज्य में पहला स्थान प्राप्त करने वाले छात्र 2 लाख रुपये नकद, लैपटॉप और एक किंडल ई-बुक रीडर प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही राज्य में दूसरे स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को 1.5 लाख रुपये, लैपटॉप और एक किंडल ई-बुक रीडर दिया जाएगा। बिहार बोर्ड की परीक्षा में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को एक लाख रुपये, लैपटॉप और एक किंडल ई-बुक रीडर दिया जाएगा। यहीं नहीं राज्य में चौथा व पांचवां स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को बीस से तीस हजार रुपये नकद और लैपटॉप दिया जाएगा।कक्षा दसवीं की परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों को कक्षा बारहवीं तक की पढ़ाई के लिए हर महीने 2000 रुपये और कक्षा 12वीं की परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों को स्नातक तक की पढ़ाई पूरी करने के लिए 2500 रुपये प्रदान किए जाएंगे।

वहीं बिहार बोर्ड कक्षा बारहवीं की परीक्षा में फेल होने वाले छात्रों के लिए एक अहम जानकारी है। जो छात्र कक्षा बारहवीं की परीक्षा में असफल हुए हैं और अब दोबारा परीक्षा देकर सफलता हासिल करना चाहते हैं। वे छात्र कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, जो उम्मीदवार परीक्षा में प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं है। वे उम्मीदवार स्क्रूटिनी के लिए आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म में पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 02 अप्रैल निर्धारित की गई है।