logo

बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा 2026, 18 मई तक आवेदन भर सकते हैं अभ्यर्थी 

त2.jpg

बिहार

बिहार के बीएड कॉलेजों में सत्र 2026-28 में नामांकन के लिए आवेदन 27 अप्रैल से शुरु हो गए हैं। अभ्यर्थी 18 मई तक बिना विलंब शुल्क के ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं 19 से 21 मई तक लेट फाइन के साथ फॉर्म भरने का मौका मिलेगा। आवेदन में सुधार के लिए 22 और 23 मई की तिथि निर्धारित की गई है। 

परीक्षा पैटर्न और क्वालीफाइंग मार्क्स
अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड 1 जून से डाउनलोड कर सकते हैं। 7 जून को परीक्षा आयोजित की जाएगी। जिसका परिणाम 19 जून को घोषित किया जाएगा। बता दें कि यह परीक्षा दो घंटे तक चलेगी। इस प्रवेश परीक्षा में कुल 120 बहुवैकल्पिक प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसमें कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। पाठ्यक्रम में सामान्य हिंदी, अंग्रेजी, रीजनिंग, सामान्य ज्ञान और टीचिंग-लर्निंग एप्टीट्यूड शामिल हैं। परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए अनारक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को कम से कम 35% (42 अंक) और आरक्षित श्रेणी (SC, ST, BC, EBC, EWS व दिव्यांग) के अभ्यर्थियों को 30% (36 अंक) प्राप्त करना अनिवार्य होगा। परीक्षा के लिए राज्य के आरा, पटना, मुजफ्फरपुर और गया समेत कुल 11 शहरों में केंद्र बनाए जाएंगे।

सीटें और  आवेदन शुल्क 
राज्यभर के बीएड कॉलेजों में लगभग 38 हजार सीटों पर नामांकन होगा। इस आवेदन को भरने के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 1000 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि आरक्षित वर्गों और महिलाओं के लिए यह 750 रुपये देने होंगे। वहीं SC/ST के लिए 500 रुपये निर्धारित है। आवेदन के दौरान अभ्यर्थियों को अपनी पसंद के तीन परीक्षा केंद्रों का चुनाव करने के विकल्प मिलेंगे।

Tags - Bihar B.Ed Entrance Exam 2026 Bihar BEd application form 2026 Bihar BEd admission 2026-28 Bihar BEd online apply last dateBihar BEd admit card 2026 Bihar BEd result date 2026