logo

सोन नदी में एक-दूसरे को बचाने की कोशिश में डूब गए 6 बच्चे, 3 की मौत

नमन12.jpg

भोजपुर/बिहार
भोजपुर जिले में रविवार को सोन नदी में नहाने गए 6 बच्चे, जिसमें 3 की मौत हो गई। नहाने के क्रम में एक बच्चा गहरे पानी में डूबने लगा, जिसे बचाने के लिए दो अन्य भी गहरे पानी में गए। देखते ही देखते सभी बच्चे एक-दूसरे को बचाने की कोशिश में पानी में समा गए। घटना जिले के चौरी थाना क्षेत्र के अंधारी गांव का है। इस घटना से इलाके में कोहराम मची हुई है।
 

परिजनों में चीख-पुकार
बताया जा रहा है कि बच्चों को डूबता देख मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाना शुरु किया। जिसे देखने के लिए लोगों को भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोग और गोताखोरों ने तुरंत एक्शन लेते हुए नदी में उतरे और बचाव कार्य शुरु किया। काफी देर ढूंढने के बाद सभी बच्चों को नदी से बाहर निकाल लिया गया। आनन-फानन में सभी को अरवल सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान तीन बच्चों को मृत घोषित कर दिया, जबकि बाकि 3 की इलाज जारी है। हादसे के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। अस्पताल परिसर में मातम का माहौल बन गया। 

बच्चों की पहचान
मृत बच्चों की पहचान चिंटू राय का 15 वर्षीय बेटा हर्षित कुमार, रंजीत राय का 18 वर्षीय बेटा नीतीश कुमार और शिवभंटू राय का 16 वर्षीय बेटा निखिल कुमार के रुप में हुई है। वहीं इलाजरत बच्चों में शामिल जलेंद्र राय के 19 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार, संतोष राय के 14 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार और रामधीन राय के 19 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार हैं। इस घटना ने पूरे इलाके के लोगों को स्तब्ध कर दिया है। गांव में मातम का माहौल है।

Tags - Bhojpur Son River Tragedy Son River Drowning Bihar Drowning Incident Bhojpur News