logo

बिहार में बहू ने किया सास को प्रताड़ित, कमरे में बंद कर बेलन से पीटा, जख्मों पर मिर्च डाली, इलाज के दौरान मौत

ीाि्न.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार के फुलवारीशरीफ के ईसापुर में एक बहू द्वारा अपनी सास को पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। यह घटना 9 मार्च की बताई जा रही है। मृतक का नाम साबरा खातून है जिनकी उम्र 70 वर्ष बतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक, बहू जिसका नाम गुल अफसा खातून है उसने सास को पहले बंद किया उसके बाद बेलन से बेरहमी से पीटा। वो इतना में ही नहीं रूकी उसने  मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसके  जख्मों पर मिर्च भी डाली। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद से आरोपित बहू गुल अफसा खातून फरार है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उसका मायका पालीगंज के मुस्लिम मोहल्ला में है। पुलिस ने वहां भी छापेमारी की, लेकिन वह हाथ नहीं लगी।

पुलिस का कहना है कि आरोपित की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दरअसल, इस घटना की जानकारी सबसे पहले मृतक की पोती ने अपने दादा कादिर कुरैशी को दी। इसके बाद स्वजन और मोहल्ले के लोग ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उन्हें पटना एम्स रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान बुधवार सुबह उनकी मौत हो गई।

Tags - Bihar crime news Phulwari Sharif Patna Isapur Phulwari Sharif case daughter in law killed mother in law Bihar Sabra Khatun murder case Gul Afsa Khatun accused Bihar domestic violence case Patna crime news elderly woman murder Bihar belan attack c