logo

विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान : बिना लाइसेंस मीट बिक्री पर रोक, व्हाट्सएप के माध्यम से कर सकेंगे समस्या का निवारण

बिना लाइसेंस मीट बिक्री पर रोक, व्हाट्सएप के माध्यम से कर सकेंगे समस्या का निवारण

द फॉलोअप डेस्क 

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने नगर विकास विभाग की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई अहम फैसलों का ऐलान किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में अब बिना लाइसेंस चल रही अवैध मीट दुकानों पर तुरंत रोक लगेगी। अब सिर्फ वही दुकानें चलेंगी जो सरकारी रजिस्ट्रेशन और स्वास्थ्य मानकों को पूरा करेंगी। इसके साथ ही डिजिटल सिस्टम, पार्किंग और स्वच्छता व्यवस्था को लेकर भी बड़े बदलाव की घोषणा की गई। नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।विजय सिन्हा ने ऐलान किया है कि केवल पंजीकृत और वैध होर्डिंग्स ही लगाए जा सकेंगे, अन्य सभी को अतिक्रमण मानकर हटा दिया जाएगा। पटना समेत अन्य शहरों में एक समान रेट चार्ट लागू होगा। अब पार्किंग के नाम पर ज्यादा पैसे नहीं वसूले जा सकेंगे।
जलजमाव, गंदगी या नाला जाम होने पर लोग व्हाट्सएप से फोटो भेजकर शिकायत कर सकेंगे। अधिकारियों के स्थायी मोबाइल नंबर होंगे, ताकि संपर्क बना रहे। जो एजेंसियां सिर्फ दिखावा करती हैं, उन पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

Tags - Bihar sanitation reformsBihar illegal meat shops banVijay SinhaIllegal business action BiharWhatsApp complaint system Bihar