logo

आरा में भरभराकर गिरी दीवार, मलबे में दबने से दो बच्चों की मौत 

आरा में भरभराकर गिरी दीवार, मलबे में दबने से दो बच्चों की मौत 

आरा/भोजपुर
बिहिया में शनिवार को एक जर्जर दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, इस हादसे में एक बुजुर्ग व्यक्ति के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। घायल का इलाज आरा सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना बिहिया थाना क्षेत्र के धोबिया मोहल्ला वार्ड नं 6 की है। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल है।

कैसे हुआ हादसा?

स्थानीय लोगों के मुताबिक, घटना सुबह करीब 6:15 बजे की है। बताया जा रहा है कि मोहल्ले के बच्चे घर के पास खेल रहे थे, तभी जर्जर दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। वहां खेल रहे दो बच्चे मलबे में दब गए, जिसके कारण साजन रजक के 3 वर्षीय पुत्र शिवांश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा बच्चा राहुल रजक के ढाई वर्षीय पुत्र अंकित कुमार अस्पताल ले जाने के क्रम में दम तोड़ दिया। वहीं एक बुजुर्ग व्यक्ति भी गंभीर रुप से घायल हो गए। इस घटना के बाद से परिवार में मातम का माहौल है। 

कई बार की गई थी शिकायत
स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह दीवार लंबे समय से जर्जर थी। आसपास के लोगों ने कई बार इसकी शिकायत मकान मालिक से की थी, लेकिन फिर भी दीवार को ठीक नहीं कराया गया। सूचना मिलते ही बिहिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों के आक्रोश को शांत कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय लोग प्रशासन से दोषी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Tags - Bhojpur NewsBoundary Wall CollapseTwo Children Dead