logo

बिहार की 8053 पंचायतों में होगी पशु सहायक की नियुक्ति, 24, 228 गांवों में बनेगी डेयरी समिति

Untifwe.jpg

पटना : 
बिहार सरकार ने राज्य के 24,228 गांवों में डेयरी समिति बनाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए राज्य के 8053 पंचायतों में पशु सहायक की नियुक्ति की जाएगी और सभी पंचायतों में सुधा केंद्र स्थापित किया जाएगा। 

इसकी जानकारी गुरुवार को मत्स्य, डेयरी एवं पशु संसाधन विभाग के सचिव शीर्षत कपिल अशोक ने दी। विभाग के मंत्री सुरेंद्र मेहता की मौजूदगी में डेयरी निदेशालय और सीआईआई के बीच हस्ताक्षर के बाद यह निर्णय लिया गया है। 

 



दूध उत्पादन में बढ़ोतरी

दरअसल यह निर्णय इसलिए लिया गया है ताकि राज्य में दूध उत्पादकता में बढ़ोतरी हो सके। इस संबंध में मत्स्य, डेयरी और पशु संसाधन विभाग ने प्रस्ताव तैयार किया है। मत्स्य, डेयरी एवं पशु संसाधन विभाग के सचिव शीर्षत कपिल अशोक ने बताया कि इस जल्द ही कैबिनेट की मंजूरी के लिया भेजा जाएगा। सरकार का मानना है कि राज्य में पशु सहायक नस्ल सुधार कार्यक्रम के तहत दूध उत्पादन में बढ़ावा मदद मिलेगा। सरकार का कहना है कि पशु सहायक के कर्मचारी राज्य में डेयरी और मतस्य विकास में अपना योगदान देंगे।

Tags - Bihar dairy development animal assistant recruitment 8053 panchayats 24228 villages dairy committee Sudha centers Bihar milk production increase livestock development Bihar dairy sector growth fisheries dairy animal resources department Bihar gov