logo

भागलपुर में ट्रक और मिनी ट्रक में जोरदार भिड़ंत से लगी आग, चालक गंभीर रूप से घायल 

बिहार6.jpg

द फॉलोअप डेस्क

बिहार स्थित भागलपुर जिले से शुक्रवार को ट्रक और मिनी ट्रक में जोरदार टक्कर हुआ। बताया जा रहा है कि टक्कर इतना जोरदार था कि दोनों वाहनों में तुरंत आग लग गई और दोनों  ही गाड़ियां धू-धूकर जलने लगी। घटना नवगछिया पुलिस जिला क्षेत्र के खरीक थाना क्षेत्र के NH-31 पर खरीक चौक के पास की है। सूत्रों के अनुसार, हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से झुलस गया। इस दौरान मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे किसी तरह बाहर निकाला और पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, गिट्टी से लदा ट्रक भागलपुर से खगड़िया की ओर जा रहा था, जबकि सामने से आ रही मिनी ट्रक से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद लगी आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया। घटना के कारण नवगछिया-खगड़िया मार्ग पर करीब दो घंटे तक लंबा जाम लगा रहा, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही खरीक थाना पुलिस और नवगछिया से पहुंची अग्निशमन टीम ने मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। हालांकि काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया और धीरे-धीरे यातायात बहाल किया गया।

Tags - Bhagalpur road accident truck and mini truck collision NH-31 accident Bihar Naugachia police district Kharik chowk accident fire after collision truck driver injured Bihar accident news road safety Bihar traffic jam NH31 Khagaria route accident