पटना:
युवाओं के लिए जिंदगी का सबसे अनमोल दिन तब होता है, जब वो परिणय सूत्र में बंधते हैं। उसके सपने वो काफी दिनों से देखते आते हैं, इसलिए उसकाे साकार करने की तैयारी भी बेजोड़ रहती है। युगल चाहता है कि उसका विवाह समारोह ऐतिहासिक हो। कोरोना काल के खत्म होते ही बिहार में जब शादी की बहार लौटी, तो लोग इसे यादगार बनाने में जुट गए। इसकी बानगी इन दिनों वायरल हो रहे एक वीडियो में देखी जा सकती है।

वीडियो बिहार के वैशाली ज़िले के भगवानपुर का है। जिसमें दुल्हा सेना की वर्दी में दिखलाई दे रहा है। वहीं आर्मी धुन पर बैंड भी बज रहे हैं। चारों ओर सेना के जवान भी सुरक्षा में तैनात। दृश्य शादी के रिसेप्शन का है। दुल्हन सकुचाई सी बैठी है। जोड़े को अपनी आशीष से नवाज़ने बिहार विधानसभा के पूर्व सभापति उदय नारायण चौधरी, रामचंद्र पूर्वे, आलोक मेहता, शिवचंद्र राम के अलावा राजनीति के कई दिग्गज नेता भी पहुंचे थे। चलिये जानते हैं कि इसकी वजह क्या है।

दरअसल राजद प्रवक्ता चितरंजन गगन के छोटे बेटे शिखर गगन सेना में कैप्टन हैं। दूल्हा वही हैं। उनकी जीवन साथी नीता भी कोई आम लड़की नहीं बल्कि एयर इंडिया में पदाधिकारी हैं। अपने विवाह को यादगार बनाने के लिए उन्होंने अपनी आर्मी को पहने रखा। इसे देश के प्रति उनके जज्बे से भी जोड़कर लोग देख रहे हैं। स्टेज पर भी चार-चार आर्मी का जवान भी तैनात रहा। दूल्हा का कहना है, देश के प्रति मेरी जवाबदेही है उस चक्कर में समाज छूट जाता है। मैं लोगों से उतना घुल मिल नहीं पाता हूं क्योंकि मैं बाहर रहता हूं। उसके बाद भी यहां के लोगों ने ऐसा मुझे महसूस होने नहीं दिया कि मैं उनके लिए समय नहीं निकाल पाता हूं। जो मुझे और मेरे प्रोफेशन को सम्मान दिया गया वह देखकर बहुत अच्छा लग रहा है।