logo

भागलपुर में यज्ञशाला में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, भगदड़ में कई लोग घायल 

8ghि2.jpg

भागलपुर/बिहार

भागलपुर जिले में बुधवार को एक यज्ञशाला में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। घटना में यज्ञशाला पूरी तरह जलकर राख हो गया। जानकारी के मुताबिक, मौके पर लगभग 400 से 500 लोग मौजूद थे। इस दौरान जान बचाने के क्रम में कुछ लोग गिरकर घायल हो गए। सूचना देने के बाद भी दमकल की गाड़ियां समय पर नहीं पहुंचने के कारण गुस्साए लोगों द्वारा वाहनों को नुकसान पहुंचाने की भी सूचना है।

श्रीमद्भागवत कथा एवं ज्ञान का आयोजन

घटना मोजाहिदपुर अंचल थाना क्षेत्र के वारलीसगंज की है। सूत्रों के मुताबिक, राधाकृष्ण सार्वजनिक ठाकुरबाड़ी की ओर से श्री-श्री 108 चंडी महायज्ञ, श्रीमद्भागवत कथा एवं ज्ञान का आयोजन चल रहा था। इसी दौरान अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतना भयावह था कि देखते ही देखते पूरा पंडाल धू-धूकर जलकर राख हो गया। इस घटना को देखते हुए वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोग अपनी जान बचाने के इधर-उधर भागने लगे। इसी दौरान कई लोग गिरकर घायल भी हो गए। वहां मौजूद लोगों ने ही आनन-फानन में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां वे इलाजरत हैं।
 

लोगों ने दमकल की गाड़ियों को पहुंचाई नुकसान

दरअसल प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग लगते ही तुरंत दमकल और पुलिस को फोन कर जानकारी दी गई। लेकिन दमकल बहुत देर से मौके पर पहुंची। जिससे लोगों में भारी नाराजगी देखी गई। गुस्साए लोगों ने अग्निशमन कर्मियों के साथ धक्का-मुक्की भी की साथ ही गाड़ियों में भी तोड़-फोड़ की। इससे वहां की स्थिति और तनावपूर्ण बन गई। बहरहाल कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। वहीं सिटी डीएसपी-2 राकेश कुमार भी मौके पर पहुंचे और घटना की जायजा लिया।

Tags - Bhagalpur fire incident yagya pandal fire short circuit fire India Bhagalpur news Bihar fire accident stampede injury incident religious event accident fire in yajna shala Bhagwat katha event fire crowd panic incident fire safety negligence del