वैशाली/बिहार
बिहार के वैशाली जिले में घरेलू पर्व के अवसर पर गंगा स्नान करने पहुंचा एक परिवार। नहाने के क्रम में युवती की डूबने से हुई मौत। घटना बिदुपुर थाना क्षेत्र के रामदौली का है। मृतिका जहांगीरपुर नया टोला निवासी अरविंद कुमार सिंह की बेटी थी। जिसका नाम आलिया, उम्र 14 वर्ष बताई गई है।

चीख-पुकार और मातम में बदली में खुशियां
जानकारी के मुताबिक, आलिया अपनी मां के साथ एक घरेलू पर्व के अवसर पर गंगा स्नान करने पहुंची थी। घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच स्नान करते समय अचानक पैर फिसल गया। जिसके बाद वह गहरे पानी में चली गई। देखते ही देखते पानी में समा गई। परिवार की खुशियां अचानक चीख-पुकार और मातम में बदल गई।

SDRF की टीम मौके पर पहुंची
हालांकि इस दौरान स्थानीय लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। इधर, सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल रेस्क्यू टीम पानी में लापता किशोरी की तलाश में है। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।