पटनाः
शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। मंत्री विजय चौधरी ने बताया है कि TET-STET प्रमाण पत्रों की जांच हो गई है। विभाग ने उच्चस्तरीय बैठक किया जिसमें निर्णय लिया गया है कि 23 फरवरी को दोबारा नियुक्ति पत्र दे दिया जाएगा।

होगी कानूनी कार्रवाई
मंत्री ने यह भी बताया कि जांच में 562 TET सर्टिफिकेट फर्जी मिला है। वहीं, 358 अभी भी संदेह के घेरे में है। जो फर्जी पाए गए हैं उनकी नियुक्ति रद्द की जाएगी। साथ ही उन पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।