logo

बिहार में जिंदा जल गया पूरा परिवार, सोते वक्त भड़की आग से पति-पत्नी और 2 बच्चे की मौत

बिहार में जिंदा जल गया पूरा परिवार, सोते वक्त भड़की आग से पति-पत्नी और 2 बच्चे की मौत

द फॉलोअप डेस्क
बिहार के बेगूसराय में आग के चपेट में आकर पूरा परिवार खत्म हो गया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। मिली जानकारी के अनुसार मामला जिले की बछवारा छाना क्षेत्र के अरवा पंचायत की है। बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। देखते-देखते आग ने भयावह रूप धारण कर लिया जिसकी चपेट में पूरा घर आ गया। जब तक घर के अंदर के लोग कुछ पाते उनकी जलकर मौत हो गई थी। आग की वजह से आसपास के घरों में भी आग लग गई थी। इस कारण अफरा तफरी की स्थिति हो गई है। लोग इधर उधर भागने लगे थे।  फिलहाल घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस वहां पहुंच गई है। पुलिस पूरे की जांच में जुट गई है। 


आग के कारण पूरा परिवार हुआ खत्म
जिले के बछवारा पंचायत थाना क्षेत्र के अरवा पंचायत के वार्ड नंबर 8 की यह घटना है। शार्ट सर्किट से लगे आग के कारण पूरा परिवार खत्म हो गया। मरने वालों की पहचान नीरज पासवान,कविता देवी और उनके दो बच्चे लव और कुश शामिल हैं। हालांकि पुलिस को अबतक केवल 2 शव की मिले हैं। वहीं आग की वजह से आसपास के घरों में भी आग लग गई थी। जिस वजह से कई बकरियां और सामान जलकर खाक हो गए। 


क्या बोले परिजन?
 घटना के संबंध में मृतक नीरज के पिता राम कुमार पासवान ने बताया कि घटना के वक्त वह घर पर नहीं थे। वह बहियार गए हुए थे, तभी उनको सूचना मिली कि शॉर्ट सर्किट की वजह से घर में आग लग गई है। उन्होंने बताया कि इस घटना मे उनका बड़ा लड़का, उसकी पत्नी और दोनों बच्चों की मौके पर मौत हो गई। मेरी बहू कविता गर्भवती थी, इसी महीने उसका प्रसव भी होने वाला था।"