logo

135 किमी/घंटा से चली आंधी-बारिश ने ली 9 लोगों की जान, सीएम सम्राट ने मुआवजा देने का किया ऐलान

Un2.jpg

द फॉलोअप,बिहार
बिहार में शुक्रवार की हुई आंधी-बारिश ने 9 लोगों की जान ले ली। मरने वालों में राजधानी पटना से सबसे अधिक लोग शामिल हैं। पटना एयरपोर्ट पर 135 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाओं ने भारी तबाही मचाई।  

सीएम ने अविलंब मुआवजा देने का दिया निर्देश
शुक्रवार की शाम पटना एयरपोर्ट पर करीब दो मिनट के लिए आई आंधी-तूफान ने जमकर तबाही मचाई, जिसमें अब तक कुल 9 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मरने वालों लोगों में शामिल सबसे ज्यादा राजधानी पटना से 4 लोग हैं। इसके अलावा वैशाली में 2, जबकि आरा, समस्तीपुर और पूर्वी चंपारण में 1-1 लोगों को आंधी-बारिश ने अपनी चपेट में ले लिया। घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस आपदा पर गहरा शोक व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों को अविलंब मुआवजा देने का निर्देश जारी किया। 

पटना एयरपोर्ट पर तबाही
इस दौरान 135 किमी/घंटे की स्पीड से आंधी चलीं। इस आंधी में बड़े-बड़े पेड़ उखड़ गए, बिजली के खंभे गिर गए, जिससे बिजली व्यवस्था भी पूरी तरह ठप रही। इस बवंडर ने पूरी तरह से राजधानी में सबकुछ तहस-नहस कर दिया। खबर ये भी है कि एयरपोर्ट पर खड़े एक ऑटो और चालक पर नारियल का पेड़ गिर गया, जिसमें ऑटो चालक की मौत हो गई, जबकि ऑटो पूरी तरह छतिग्रस्त हो गया।

Tags - Bihar storm news Bihar thunderstorm deaths Bihar weather disaster Bihar 135 kmph storm Patna airport storm