द फॉलोअप डेस्क
देशभर के भाजपा कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी आज अपना 47वां स्थापना दिवस पूरे हर्षोउल्लास के साथ मना रहा है। इस अवसर पर राजधानी पटना स्थित भाजपा कार्यालय में भी पार्टी का 47वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लड्डू से बना विशेष केक काटकर जश्न मनाया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विधायक संजीव चौरसिया, सांसद रविशंकर प्रसाद और भाजपा के वरिष्ठ नेता राधा मोहन शर्मा सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नेताओं ने पार्टी के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प को दोहराया। हालांकि इस दौरान पार्टी की उपलब्धियों और विचारधारा पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी देखने को मिली, जिससे माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा। इस दौरान नेताओं ने कहा कि पार्टी का लक्ष्य को भी याद करते हुए कहा कि हमें देश और राज्य के विकास के लिए निरंतर काम करते रहना है।

आगे उन्होंने कार्यकर्ताओं की मेहनत को भी सराहा और कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही संगठन को मजबूती मिलती है। इस दौरान स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सेवा, समर्पण और संगठन विस्तार के कई संकल्प भी लिए।