logo

औरंगाबाद में नाव पलटी, 7 लोग लापता; 1 की मिली लाश

औरंगाबाद में नाव पलटी, 7 लोग लापता; 1 की मिली लाश

द फॉलोअप डेस्क
एक बड़ा मामला बिहार के औरंगाबाद जिले से आ रहा है, जहां नवीनगर प्रखंड के बड़े गांव के पास सोन नदी में नाव डूब गई है। इस हादसे में 7 लोगों के डूबने की खबर है, जिसमें एक की लाश ढूंढ ली गई है। बताया जा रहा है कि घटना तब हुई जब कुछ लोग खेती करने और पशु चारा लाने के लिए नदी पार कर रहे थे। इसी क्रम में नाव ने अपना संतुलन खो दिया और और उसमें सवार 7 लोग पानी में डूब गए। 
इस हादसे में कुछ लड़कियां भी शामिल बताये जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे में करीब एक दर्जन लोग सवार थे। जिससे नाव अनियंत्रित हो गया और लोग नदी में डूबता चले गए। 
सूचना मिलते ही गांव वाले मौके पर पहुंचे और मदद के लिए जुट गए। लोगों ने स्थानीय मछुआरों की मदद से भी उन्हें बचाने का काफी प्रयास किया। इसी बीच प्रशासन को भी सूचना दी गई। जहां मौके पर पहुंची पुलिस भी मदद में जुट गई। और रहत बचाव कार्य शुरू कर दिया। 
लोगों की खोजबीन के लिए एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई और गोताखोरों की मदद से नदी में डूबे लोगों को खोजने का काम शुरू कर दिया गया है। 
 

Tags - bihar news bihar khabar bihar update bihar trending news bihar election aurangabad news aurangabad khabar