logo

Bihar News

खेला अभी बाकी है! शुरू उन्होंने किया, खत्म हम करेंगे; सत्ता परिवर्तन पर तेजस्वी ने तोड़ी चुप्पी

तेजस्वी यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि खेल अभी बाकी है, मैं जो कहता हूं करता हूं। शुरू उन्होंने किया है खत्म हम करेंगे। तेजस्वी ने दावा किया है कि जनता दल 2024 में खत्म हो जाएगी।

नीतीश के शपथग्रहण के बाद होगी नई सरकार की पहली कैबिनेट की बैठक

शाम 5:30 बजे से कैबिनेट की बैठक होगी। बैठक के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शाम 6:30 बजे प्रेस  कॉन्फेंस करेंगे।

नीतीश कुमार का भाव बताते हुए भावुक हो गये तेजप्रताप, कह दी यह बड़ी बात

तेजप्रताप ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा है कि जब भाव न जागा भावों में, उस भावों का कोई भाव नहीं,ऐसी भावों का कोई स्थान नहीं,जिनका भाव नहीं अपनों की भावों में,कहाँ रखी है भाव तेरी, जिनका ख़्याल तेरी भावों में,बस सत्ता का ख़्याल है तेरी भावों में,अपनों

गिरगिट को चुनौती देते हैं नीतीश, उनके इस्तीफे से और मजबूत हुआ इंडि. गठबंधन- जयराम रमेश

कांग्रेस पार्टी के महासचिव जयराम रमेश ने नीतीश कुमार की तुलना गिरगिट से कर डाली। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार रंग बदलने में गिरगिटों को भी कड़ी टक्कर देते हैं। उन्होंने दावा किया कि नीतीश कुमार के इस्तीफे से इंडि. गठबंधन पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

बड़ी खबर : नीतीश कुमार 8 मंत्रियों के साथ शाम 5 बजे शपथ लेंगे, देखिए पूरी लिस्ट

नीतीश कुमार 8 मंत्रियों के साथ शाम 5 बजे शपथ लेंगे

RJD-JDU एक अप्राकृतिक गठबंधन था, नीतीश कुमार का स्वागत है- सुशील मोदी

सुशील कुमार मोदी ने कहा कि हम जानते थे कि आरजेडी और जेडीयू के बीच गठबंधन एक अप्राकृतिक गठबंधन था।

Bihar Politics : राज्यपाल से मिले नीतीश, सरकार बनाने का दावा पेश

बिहार में सत्ता का समीकरण बदल चुका है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर राजभवन पहुंचे हैं। जहां उन्होंने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को समर्थन पत्र सौंप कर सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है।

RJD नहीं, कांग्रेस है नीतीश कुमार के पाला बदलने की वजह! केसी त्यागी बोले- नहीं टिकेगा इंडिया अलायंस

के चंद्रशेखर राव ने पटना जाकर नीतीश कुमार को अपने पक्ष में लाने का फैसला किया था। तब भी नीतीश कुमार को संदेह था। हमने कांग्रेस पार्टी को राष्ट्रीय राजनीति में स्वीकार्यता दिलाई लेकिन कांग्रेस का रवैया क्षेत्रीय दलों के विकास में रोड़ा है।

बिहार की नई सरकार का स्वरूप तय, नीतीश सीएम; विजय-सम्राट होंगे उपमुख्यमंत्री

बिहार में बीजेपी-जेडीयू गठबंधन की सरकार में सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा उपमुख्यमंत्री बनाये गये हैं।

नीतीश के इस्तीफे पर बोले मल्लिकार्जुन खड़गे, हमें पता था कि वो चले जाएंगे

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हमें पहले ही इस बात का अहसास था कि नीतीश कुमार हमसे (इंडि गठबंधन) से दूर जा सकते हैं।

बिहार को जंगलराज से मिली मुक्ति, नीतीश पर दबाव बना रहे थे लालू- गिरिराज

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का पहला बयान सामने आया है। गिरिराज सिंह ने कहा है कि नीतीश कुमार पर लालू यादव दवाब बना रहे थे। अब बिहार को जंगलराज से मुक्ति मिली है।

हमने इस्तीफा दे दिया, नए गठबंधन में जा रहे हैं; नीतीश कुमार ने बताई असली वजह

राज्यपाल को इस्तीफा सौंपने के बाद नीतीश कुमार ने कहा कि मैंने कार्यकर्ताओं, साथी नेताओं और पार्टी पदाधिकारियों के फीडबैक के आधार पर यह फैसला लिया।

Load More