पटना के रुपसपुर थानाक्षेत्र में एक 12 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म और उसका आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि नाबालिग के साथ उसकी सहेली के भाई ने ही रेप किया।
बिहार के बगहा में सोमवार देर रात एलपीजी सिलेंडर में ब्लास्ट होने से 60 घरों में आग लग गई। बताया जा रहा है कि बगहा के बथवरिया गांव स्थित शेरा टोला में देर रात एक मकान में गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया।
पटना के कंकड़बाग बाइपास इलाके में रामलखन पथ के पास बड़ा हादसा हो गया। यहां जेसीबी और ऑटो की भीषण टक्कर में 7 लोगों की मौत की खबर है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट हुई है।
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर प्रधानमंत्री ने बिहार के गया में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी या बीजेपी तो क्या, खुद बाबा साहेब भी संविधान को नहीं बदल सकते।
इसी कड़ी में इसी यूनिवर्सिटी के अंतर्गत आने वाले सीएम साइंस कॉलेज में बीसीए 2024-27 में नामांकन की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। इस कॉलेज में 18 अप्रैल से नामांकन के लिए आवेदन लिये जायेंगे। कॉलेज प्रशासन की ओर से क्षेत्र की अधिसूचना जारी कर दी गयी है।
पटना के खुसरूपुर थानाक्षेत्र के काली स्थान खाड़ी कुआं के पास का है, जहां दिनदहाड़े बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने एक चायपत्ती कारोबारी से 2 लाख रुपए लूट लिए।
आरजेडी के तेजस्वी यादव ने शनिवार को घोषणा पत्र जारी कर दिया है। घोषणा पत्र में पूरे देश में 1 करोड़ नौकरी देने का वादा किया गया है। तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर हमारी सरकार आएगी तो 15 अगस्त से पूरे देश में नौकरी देना शुरू करेंगे। इसपर जन सुराज पदयात्रा के स
एक बार तो बिहार पुलिस को भी लगा कि यह अपहरण का मामला है और उन्होंने तुरंत कार्रवाई की लेकिन, इसके बाद जो कहानी सामने आई वो ये कि अब मेहमानों की आव-भगत ससुराल वाले नहीं बल्कि पुलिसकर्मी कर रहे हैं।
यूपी के मुख्यमंत्री और बीजेपी के फायर ब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ 15 अप्रैल को बिहार आयेंगे। योगी आदित्यनाथ औरंगाबाद औऱ नवादा में जनसभा को संबोधित करेंगे।
बीजेपी के घोषणा पत्र पर आरजेडी नेता तेजस्वी यदाव ने सवाल उठाये हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी के घोषणा पत्र में बिहार को क्या मिला। बिहार की जनता के लिए बीजेपी के मैनिफेस्टो में क्या है।
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में देर रात अपराधियों ने एक संकरे इलाके में गोलीबारी की, जिससे पूरा इलाका दहल उठा। यहां बेखौफ बदमाशों ने बाइक और पैसे लूटने के दौरान एक खाद करोबारी पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमें करोबारी को 4 गोलियां लगीं। गंभीर हालत में उसे मु
बिहार में एक बार फिर से नौकरी वाली सियासत शुरू हो गई। लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने शनिवार को अचानक एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई। इस पीसी में उन्होंने राजद के लोकसभा चुनाव को लेकर घोषणापत्र का ऐलान किया।