logo

लूटपाट के दौरान अपराधियों ने पति के सामने पत्नी को मारी गोली, मौके पर मौत 

लूटपाट के दौरान अपराधियों ने पति के सामने पत्नी को मारी गोली, मौके पर मौत 

द फॉलोअप डेस्क 

बिहार के  गया में लूटपाट के दौरान बदमाशों ने महिला को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।  मृतक महिला अपने पति के साथ रात को झारखंड के हरिहरगंज से मार्केटिंग कर लौट रहे थे। उसी दौरान डुमरिया-हरिहरगंज मार्ग के महुड़ी-रामपुर आहर के पास हथियार से लैस रहे अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। मामला जिले के डुमरिया प्रखंड अंतर्गत बोधी बीघा थाना क्षेत्र का है। 

जानकारी के मुताबिक डुमरिया प्रखंड क्षेत्र के भदवर थाना के भोकहा गांव के रहने वाले राजकुमार डीलर के पुत्र पंकज कुमार और उनकी बहू अंजली कुमारी हरिहरगंज से रेडीमेड कपड़े की खरीदारी कर वापस लौट रहे थे। लौटने के क्रम में बाइक से बोधी बीघा थाना के रामपुर-महुड़ी आहर के पास पहुंचे थे। इसी बीच घात लगाए अपराधियों ने उनकी बाइक को रोक लिया और फिर लूटपाट करने लगे। 
क्या है पूरा मामला 
अपराधियों ने दंपती से कैश और मोबाइल समेत अन्य सामान लूट लिए। वहीं, इस घटना का विरोध करने पर बदमाशों ने अंजली कुमारी के सिर में गोली मार दी। सिर में गोली लगते ही 33 वर्षीय अंजली कुमारी की मौत हो गई। इसके बाद अपराधी फायरिंग करते हुए वहां से भाग निकले। इस घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चित्कार मच गया। घर गया के भदवर थाना के भोकहा में मातम पसर गया है। ग्रामीणों के अनुसार अपराधी पहले से घात लगाकर बैठे थे और लूटपाट की घटना के क्रम में महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। बता दें कि अपराधियों ने महिला को निशाना बनाकर कई गोली दागी। एक गोली सिर में लगी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

Tags - BiharbiharnewsJharkhandcrimenewscrimepost