logo

पलामू में घर में घुसकर महिला को चाकू मारा, दिनदहाड़े हत्या से हड़कंप

पलामू में घर में घुसकर महिला को चाकू मारा, दिनदहाड़े हत्या से हड़कंप

पलामू:
Plamu News:
झारखंड के पलामू जिले में महिला की चाकू मारकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के नवाटोली की है, जहां घर के अंदर महिला पर चाकू से हमला किया गया। मृतका की पहचान साधना सिंह के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला पर घर के अंदर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।


हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस
फिलहाल महिला की हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। वारदात को किसने अंजाम दिया और किन परिस्थितियों में महिला की हत्या की गई, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। जांच और आधिकारिक बयान के बाद ही हत्याकांड से जुड़ी अन्य जानकारियां स्पष्ट हो सकेंगी।

Tags - Palamu News Medininagar Jharkhand Crime Murder Case Sadhna Singh Jharkhand Police