हजारीबाग में कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली और SIR यानी विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस ने मतदाता सूची में बदलाव, निर्वाचन आयोग की निर्णय प्रक्रिया और उसकी IT प्रणाली को लेकर पारदर्शिता की मांग की है।
हजारीबाग में विकास की एक नई योजना चर्चा में है। नगर निगम की ओर से झील में फ्लोटिंग रेस्टोरेंट बनाने की योजना सामने आई है। योजना के तहत झील के पानी पर रेस्टोरेंट तैयार किया जाएगा, जहां लोग बैठकर खाने-पीने का आनंद ले सकेंगे। हालांकि, इस योजना के साथ शहर की
सरकारी जमीन और गैरमजरुआ खास किस्म की भूमि को कथित तौर पर गलत तरीके से अपने नाम कराने, उसकी बिक्री करने और अवैध तरीके से दाखिल-खारिज कराने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) हजारीबाग ने बड़ी कार्रवाई की है।
हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र अंतर्गत कूद-रेवाली गांव में करमा पर्व के बाद तालाब में डूबने से सत्येंद्र भुइयां की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया गया कि स्थानीय बच्चों ने सत्येंद्र भुइयां को ता
हजारीबाग के सदर अंचल अंतर्गत हुडहुड़ु क्षेत्र के कैंटोनमेंट मौजा स्थित होल्डिंग संख्या 302 की 50 डिसमिल जमीन के मामले को लेकर सूबे की राजनीति गर्म हो गयी है। एक तरफ जहां झासा ने अंचलाधिकारी आशुतोष कुमार के साथ अमर्यादित व्यवहार के विरोध में बैठक कर कारवाई
MMDR बिल के विरोध में झारखंड कांग्रेस 26 सितंबर को रांची स्थित लोक भवन का घेराव करेगी। हजारीबाग कांग्रेस जिला अध्यक्ष जयप्रकाश भाई पटेल ने कहा कि पार्टी राज्य के खनिज संसाधनों और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार के समक्ष जोरदार प्रदर्शन करेगी।
हजारीबाग में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने केंद्र के MMDR संशोधन विधेयक 2026 को जायज ठहराते हुए झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर कोयला चोरी, भ्रष्टाचार और जनता को दिग्भ्रमित करने का आरोप लगाया।
हजारीबाग में जमीन म्यूटेशन और रसीद में हो रही देरी पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष जेपी पटेल ने CO की कार्यशैली पर सवाल उठाए और DC से जांच कर कार्रवाई की मांग की।
हजारीबाग सेंट्रल जेल के महिला वार्ड में नवजात शिशु की छठियारी का उत्सव मनाया गया। जेल प्रशासन और महिला बंदियों ने मिलकर सोहर-मंगल गीत गाए और जच्चा-बच्चा को उपहार सौंपे।
हजारीबाग के हुरहुरू में 50 डिसमिल खासमहल जमीन पर प्रशासनिक कार्रवाई और पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के विरोध के बीच, उनकी बेटी अंबा प्रसाद ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर पिता की व्यक्तिगत टिप्पणी से सार्वजनिक रूप से असहमति जताई है।
हजारीबाग कैंटोनमेंट मौजा में 50 डिसमिल खास महल जमीन से प्रशासन ने पांचवीं बार अतिक्रमण हटाया। पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के दावे और जमीन के स्थायी सीमांकन से जुड़ी पूरी खबर पढ़ें।
हजारीबाग के पदमा ओपी क्षेत्र में रिटायर्ड शिक्षक राजेश कुमार महथा पर गोली चलाने वाले आरोपी कृष्णा महतो को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से हथियार व कारतूस बरामद हुए हैं।