रांची जमीन घोटाला केस में जेल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, दुमका लोकसभा सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ सकते हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने यह मांग उठाई है।
हजारीबाग के विष्णुगढ़ में दो बाइक की सीधी टक्कर हो गयी। इसमें पांच लोग घायल हो गये हैं। घटना का कारण दोनों बाइक का तेज रफ्तार में होना बताया जा रहा है।
हजारीबाग के विष्णुगढ़ बगोदर रोड में एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को रौंद दिया। इससे बाइक सवार युवक की मौत मौके पर ही हो गयी।
हजारीबाग के बड़कागांव में टीपीसी उग्रवादियों के साथ रविवार को मुठभेड़ के बाद पुलिस ने संगठन से जुड़े 3 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है।
रांची सिविल कोर्ट के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (CJM) झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को समन जारी किया है। सीजेएम ने हेमंत सोरेन से ईडी द्वारा दायर शिकायतवाद पर अपना पक्ष रखने को कहा।
लोकसभा चुनाव आते ही बढ़ हेलीकॉप्टर और जेट विमानों की मांग बढ़ गयी है। एक रिपोर्ट के मुताबिक इस चुनाव में हेलीकॉप्टर और जेट विमानों की मांग में 30 से 40 फीसदी तक इजाफा हो सकता है।
हजारीबाग के चुरचू प्रखंड अंतर्गत आंगो थानाक्षेत्र के बेडम गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृत महिला की पहचान पलमा गांव निवासी चंद्रदेव महतो की बेटी आशा देवी के रूप में की गई है।
BJP के झारखंड से राज्यसभा प्रत्याशी प्रदीप वर्मा सोमवार सुबह साढ़े 11 बजे नामांकन दाखिल करेंगे।
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अब 21 मार्च तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे। सुनवाई के दौरान आज कोर्ट ने 14 दिनों के लिए उनकी न्यायिक हिरासत बढ़ा दी है।
निजी कारणों का हवाला देते हुए अमीषा पटेल उपस्थित नहीं हुई। अभिनेत्री ने मध्यस्थता के माध्यम से रुपये वापस करने की बात स्वीकार की है। इसी आधार पर अदालत ने वर्तमान में राहत दी है। आज फिर से इस मामले में कोर्ट में सुनवाई होगी।
स्किल और रोजगार मेले के द्वारा दी जाने वाली इस योजना में बेरोजगारों को निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों में नियुक्ति दी जाएगी। इस बात की जानकारी मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने दी है।
शिवरात्रि के दिन लोग भगवान शिव के दर्शन और जलार्पण करने के लिए शिवमंदिर जाते है। हजारीबाग जिले में भगवान शिव के सैकड़ों मंदिर है, लेकिन हजारीबाग का बुढ़वा महादेव का एक अलग ही स्थान है। मंदिर के पुजारी गौरव मिश्रा ने कहा कि इस मंदिर में स्थापित शिवलिंग उस