logo

garhwa की खबरें

गढ़वा में कॉफी विद एसडीएम कार्यक्रम, मजदूर दिवस की पूर्व संध्या पर श्रमिकों से संवाद 

गढ़वा के एसडीएम संजय कुमार के साप्ताहिक संवाद कार्यक्रम ‘कॉफी विद एसडीएम’ के तहत मजदूर दिवस की पूर्व संध्या पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस संवाद में 50 से अधिक श्रमिकों ने भाग लिया, जिनमें महिला कामगारों की संख्या उल्लेखनीय रही।

गढ़वा में दर्दनाक सड़क हादसा, तिलक से लौट रहे दो युवकों की मौत; एक गंभीर

गढ़वा जिले के मझिआंव थाना क्षेत्र में एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। तिलक समारोह से खुशियां मनाकर लौट रहे तीन युवकों की जिंदगी कुछ ही पलों में तबाह हो गई

गढ़वा सदर अस्पताल में स्लाइन स्टैंड नहीं मिला, मरीज को हाथ में बोतल पकड़कर चढ़ाना पड़ा ड्रिप

झारखंड के स्वास्थ मंत्री डॉ इरफ़ान अंसारी को यदि पत्रकारों को पिटवाने से समय मिल जाए तो अब अपने विभाग की चिंता करनी चाहिए। गढ़वा जिले के सदर अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था पर लगातार सवाल उठ रहे हैं।

चश्मा पहनाने को लेकर विवाद, शादी समारोह में युवक की पीट-पीटकर हत्या

झारखंड के गढ़वा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मामूली विवाद ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। धुरकी थाना क्षेत्र के सोनडीहा गांव में बारात के दौरान चश्मा पहनाने को लेकर शुरू हुए विवाद में 27 वर्षीय युवक मुकेश यादव की पीट-पी

मजदूरी कर बहन ने खरीदा था फोन, भाई ने डांट लगाई तो खा लिया जहर

गढ़वा जिले रमना थाना क्षेत्र के बहियार खुर्द गांव में 19 वर्षीय युवती ने भाई की डांट से आहत होकर जहर खा लिया। जानकारी के अनुसार, रघुवीर उरांव की बेटी अंतू कुमारी मजदूरी कर पाई-पाई जोड़ रही थी।

गढ़वा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी पर पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने दर्ज कराया मुकदमा

गढ़वा सदर थाना में भाजपा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह शिकायत पूर्व मंत्री मिथलेश ठाकुर की ओर से दर्ज कराई गई है।

गढ़वा में दो दोस्तों की मौत, तिलक समारोह में शामिल हुए थे

गढ़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत खजूरी गांव के पास NH-39 पर हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान रमना थाना क्षेत्र के हरादाग गांव निवासी विशाल कुमार और मेराल थाना क्षेत्र के छावनवा टोला निवासी मनीष कुमार के रूप में हुई है।

गढ़वा में 3000 किलो नकली मिठाई जब्त, JCB से गड्ढा खोदकर जमीन में दफना दिया

गढ़वा में 3000 किलो मिलावटी और नकली मिठाई जब्त की गई है। जब्त करने के बाद मिठाइयों को जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर जमीन में दफना दिया गया।

"इंजीनियर-ठेकेदार को उल्टा लटकाओ, हम जूता मारेंगे", गढ़वा में भाजपा विधायक के बिगड़े बोल!

गढ़वा में भाजपा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने सड़क निर्माण में लगे इंजीनियर और ठेकेदार को कथित तौर पर उलटा लटकाकर जूता मारने की बात कही।

गढ़वा में 4 माह से लापता रितेश का कुएं में मिला कंकाल, प्रेमिका ने पति संग मिलकर मार डाला

झारखंड के गढ़वा में कुएं से नर-कंकाल मिला है। इसकी शिनाख्त हो गई है। मृतक का नाम रितेश कुमार रवि है जो रंका थानाक्षेत्र अंतर्गत कंचनपुर गांव का रहने वाला था।

गढ़वा में पुलिस पर पथराव मामले में बड़ी कार्रवाई, 80 नामजद सहित 400 पर केस दर्ज

गढ़वा जिले के महुलिया मोड़ पर गुरुवार शाम पुलिस टीम पर हुए पथराव की घटना के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। इस मामले में पुलिस ने 80 लोगों को नामजद करते हुए 400 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

गढ़वा में ट्रैक्टर दुर्घटना में 2 लोगों की मौत, मुआवजे की मांग पर सड़क जाम; पुलिस से भिड़े ग्रामीण

गढ़वा शहर थानाक्षेत्र के महूलिया गांव में गुरुवार को उस समय हालात बेकाबू हो गए, जब ट्रैक्टर दुर्घटना में 2 लोगों की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया।

Load More