logo

Seraikela Kharsawan News की खबरें

सरायकेला में ‘मौसी’ कहकर 2 युवकों ने एक वृद्धा को रोका, फिर दिनदहाड़े गले से सोने की चेन झपटकर फरार

सरायकेला-खरसावां के नीमडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत लुपुंगडीह पंचायत के बुरुडूंगरी लेंगडीह गांव में दिनदहाड़े 72 वर्षीय वृद्धा बावली सेन से बाइक सवार अपराधियों ने सोने की चेन छीन ली। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

सरायकेला : चांडिल के गंगूडीह मुख्य कैनल में गिरा बालू लदा आयशर वाहन, ग्रामीणों ने चालक को निकाला बाहर

सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगूडीह मुख्य कैनल में बालू लदा एक आयशर वाहन अनियंत्रित होकर गिर गया। नहर में पानी का स्तर कम होने के कारण एक बड़ा हादसा टल गया और ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

सरायकेला में 26 साल बाद भी बुनियादी सुविधाओं को तरस रहे 4 गांव, एंबुलेंस न पहुंचने पर ग्रामीणों ने खुद बनाई सड़क

सरायकेला-खरसावां के नीमडीह में सड़क, बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के अभाव में 200 आदिवासी परिवार परेशान हैं। प्रशासन की बेरुखी के बाद ग्रामीणों ने खुद श्रमदान कर सड़क बनाना शुरू किया।

सरायकेला : कुकड़ु अंचल कार्यालय में SIR फॉर्म जमा करने को लेकर बवाल, ग्रामीणों ने ताला जड़ सीओ के निलंबन की मांग की

सरायकेला: कुकड़ु प्रखंड अंचल कार्यालय में SIR फॉर्म जमा करने पर ग्रामीणों और कर्मचारियों के बीच तीखा विवाद हुआ, जिसके बाद ग्रामीणों ने ताला जड़कर सीओ के निलंबन की मांग की।

सरायकेला : छोटे खरकाई पुल से महिला ने उफनती नदी में लगाई छलांग, तेज बहाव में हुई लापता

आदित्यपुर के छोटे खरकाई पुल से महिला ने उफनती नदी में लगाई छलांग। पुलिस और गोताखोरों द्वारा रेस्क्यू अभियान जारी, महिला की पहचान के प्रयास जारी।

सरायकेला में हाथी के हमले से वृद्ध महिला की मौत, तीन माह में 7 ग्रामीणों की जा चुकी है जान

सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल वन क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। तिरुलडीह-2 पंचायत के लावा गांव स्थित बनडीह टोला में गुरुवार रात एक जंगली हाथी के हमले में 60 वर्षीय चंपा सिंह मुंडा की मौत हो गई।

सरायकेला : कुकड़ू प्रखंड में जिला पंचायती राज पदाधिकारी द्वारा विभिन्न योजनाओं एवं संस्थानों का औचक निरीक्षण

जिला पंचायती राज पदाधिकारी सरायकेला खरसावां सह वरीय पदाधिकारी कुकड़ू प्रखंड सुरेन्द्र उरांव द्वारा कुकड़ू प्रखंड अंतर्गत विभिन्न योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण एवं संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा की गई

Load More