साहेबगंज के बोरियो प्रखंड स्थित पुआल गांव में जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीणों ने धान रोपकर प्रदर्शन की चेतावनी दी। इसके बाद हरकत में आए अधिकारियों ने गांव का दौरा कर पीएम जनमन योजना के तहत 1 महीने में 1.7 किमी सड़क निर्माण कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया।