बिहार का प्रमुख पर्यटन स्थल राजगीर अब एडवेंचर लवर्स के लिए और भी खास बन गया है। दरअसल राजगीर जू सफारी और राजगीर नेचर सफारी प्रशासन ने पर्यटकों के लिए नया प्रायोरिटी पैकेज लॉन्च किया है, जिसमें एक ही टिकट पर कई रोमांचक गतिविधियों का आनंद लिया जा सकेगा।