रांची में आदिवासी नेत्री निशा भगत की आत्महत्या मामले में सीबीआई ने जांच तेज कर दी है। सोमवार को सीबीआई की टीम ने अजय तिर्की के कुम्हार टोली स्थित आवास और ज्योत्सना केरकेट्टा के लालपुर के नगरा टोली स्थित आवास पर पहुंचकर जांच की।