पूर्व रेलवे ने 293 करोड़ रुपये की लागत से जसीडीह बाईपास लाइन का निर्माण पूरा कर लिया है। इससे इंजन दिशा बदलने की प्रक्रिया खत्म होगी और दुमका, गोड्डा, देवघर व जामताड़ा के रेल यात्रियों का समय बचेगा।
जसीडीह बाईपास नई रेल लाइन का CRS निरीक्षण सफल रहा। ₹293.67 करोड़ की लागत से बनी 4.85 किमी लाइन पर 100 किमी/घंटे की रफ्तार से ट्रेनें चलेंगी, जिससे देवघर जाने वाली ट्रेनों को अब इंजन बदलने की जरूरत नहीं होगी।