सोनाहातु में आयोजित तीन दिवसीय गूंज महोत्सव का समापन रंगारंग लोक संस्कृति और जनभागीदारी के साथ हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि राज्यपाल संतोष गंगवार ने झारखंड आंदोलन के प्रणेता एवं पूर्व सांसद विनोद बिहारी महतो की 9 फीट ऊंची प्रतिमा का लोकार्पण किया।
झारखंड आंदोलनकारी स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो की पुण्यतिथि पर आयोजित तीन दिवसीय गूंज सेवा, सम्मान सह सांस्कृतिक महोत्सव का शुभारंभ गुरुवार को सिल्ली स्टेडियम में हुआ। पूर्व उप मुख्यमंत्री सह आजसू पार्टी के सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो ने विनोद बिहारी महतो की