जनता दल (यूनाइटेड) के नेता ललन सिंह ने कहा है कि वक्फ संशोधन विधेयक मुस्लिम विरोधी नहीं है और इसे सिर्फ वक्फ संस्थाओं के कामकाज में पारदर्शिता के लिए लाया गया है।
झारखंड में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के क्रियान्वयन के लिए मानक संचालन प्रक्रिया विभाग की ओर से जारी की गयी है।इसमें कहा गया है कि यह स्पष्ट किया जाता है कि 21 वर्ष से 50 वर्ष की महिलाओं को उक्त योजना का लाभ दिया जाना है।
प्रदेश कांग्रेस का "एक मुलाकात अपनों के साथ" अभियान मंगलवार से शुरू हो गया। कार्यक्रम के तहत पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने रांची महानगर के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण किया।
स्वतंत्रता दिवस पर नई दिल्ली में लाल किले पर आयोजित मुख्य समारोह में झारखंड के दो किसानों को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।
झरिया मास्टर प्लान (जेएमपी) की अवधि बढ़ सकती है। इसका प्रस्ताव केंद्रीय मंत्रिमंडल के पास मौजूद है। बीसीसीएल के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक समीरन दत्ता ने इसकी जानकारी सोमवार को दी है।
झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की। उन्होने केंद्रीय गृह मंत्री को भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर स्मृति के रूप में दिया।
पूरी दुनिया 4 अगस्त को फ्रेंडशिप डे मनाने की तैयारी कर रही है, लेकिन एक शख्स ने अपने दोस्त को सिर्फ एक सवाल का जवाब नहीं देने पर जान से मार डाला।
राज्य के 16 इंजीनियरिंग कॉलेजो में बीतें वर्ष के मुकाबले इस साल 460 सीटें बढ़ गयी है। इसका सबसे ज्यादा फयादा BIT सिंदरी, BA कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी जमशेदपुर को हुआ है।
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी पाकुड़ पहुंचे हैं। वह पाकुड़ के केकेएम कॉलेज की घटना का जायजा लेने पहुंचे हैं। वहां उन्होंने आदिवासी छात्रावास के छात्रों से मुलाकात की है।
वन विभाग में राज्य सरकार ने बड़े पैमाने पर वेकैंसी निकाली है। नियुक्ति की प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है। जेपीएससी ने वन क्षेत्र पदाधिकारी के 170 पद और सहायक वन संरक्षक के 78 पदों पर बहाली की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
लोहरदगा जिला के सेन्हा थाना क्षेत्र के गगेया गांव में करंट की चपेट में आने से एक युवा किसान की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद सेन्हा थाना पुलिस मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
झारखंड में मानसून मेहरबान हो गया है। राजधानी रांची में बीते 24 घंटे में अच्छी बारिश हुई। वहीं गुरुवार के मौसम की बात करें तो आज भी राज्य में भारी बारिश के आसार हैं।