logo

वैभव सूर्यवंशी ने लिया बेइज्जती का बदला : ट्राई-सीरीज के फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ 29 गेंदों पर 94 रन बनाए; 10 छक्के मारे

a11211.jpg

द फॉलोअप स्पोर्ट्स डेस्क:

श्रीलंका के खिलाफ ट्राई सीरीज के फाइनल मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने महज 29 गेंदों पर 94 रन की पारी खेली। यदि 29वें गेंद में छक्का लग जाता तो वैभव सूर्यवंशी लिस्ट A क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन जाते। वैभव सूर्यवंशी ने अपनी इस विस्फोटक पारी के दौरान 10 चौके और 8 छक्के लगाए। वैभव सूर्यवंशी की तेज पारी का ही कमाल था कि इंडिया-ए ने पॉवरप्ले में ही पहले विकेट के लिए 100 रन की पार्टनरशिप लगा दी थी। इस सीरीज में पहले 4 मुकाबले में बल्ले से अपेक्षित प्रदर्शन नही कर पाने वाले वैभव सूर्यवंशी ने सारी कसर फाइनल मुकाबले में निकाल ली। गौरतलब है कि वैभव सूर्यवंशी महज 15 साल के हैं। 

क्यों खास है वैभव सूर्यवंशी की ये पारी
वैभव सूर्यवंशी की यह पारी इसलिए भी खास है क्योंकि श्रीलंका के खिलाफ ट्राई सीरीज के लीग मुकाबले में उनका विपक्षी टीम के खिलाड़ियों से विवाद हो गया था। वह विशेन हंबालागे समेत अन्य श्रीलंकन खिलाड़ियों से भिड़ गए थे। उन्होंने बकायदा एक श्रीलंकन खिलाड़ी को धक्का तक दे दिया था। बताया जाता है कि श्रीलंकन खिलाड़ियों ने उनके आईपीएल प्रदर्शन और फिर ट्राई सीरीज में बल्ले से नाकाम रहने पर तंज किया था। विशेन हंबालागे ने सुपर ओवर में टीम इंडिया को हराने के बाद मैदान से लौटते वैभव सूर्यवंशी से कथित तौर पर कहा था कि यह आईपीएल नहीं है। मैच खत्म हुआ। अब तुम घर जाओ। 

आयरलैंड के खिलाफ होगा अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू
गौरतलब है कि वैभव सूर्यवंशी इसी महीने सबसे कम उम्र में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले  पहले भारतीय पुरुष खिलाड़ी बनने के करीब हैं। वह महज 15 साल 2 महीने की उम्र में टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच में डेब्यू कर सकते हैं। उनको आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम में चुना गया है। उन्होंने आईपीएल में 237.42 की स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाकर पर्पल कप जीता। 


 

Tags - Vaibhav SuryawanshiINDvsSLSports NewsShrilanka Tri SeriesCricket News