logo

कल फिर एक्शन में दिखेंगे RO-KO, ऑकलैंड में इंडिया-न्यूजीलैंड के बीच होगा पहला ODI

कल फिर एक्शन में दिखेंगे RO-KO, ऑकलैंड में इंडिया-न्यूजीलैंड के बीच होगा पहला ODI

द फॉलोअप स्पोर्ट्स डेस्क:

भारत और न्यूजीलैंड (India-New Zealand ODI Series) के बीच 5 मैचों की एकदिवसीय सीरीज का पहला मुकाबला 4 नवंबर, बुधवार को ऑकलैंड में खेला जाएगा। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) फिर से ब्लू जर्सी में दिखेंगे। प्रशंसकों में इस बात को लेकर खासा उत्साह है। टी20 सीरीज में 3-2 से जीत हासिल कर चुकी टीम इंडिया आत्मविश्वास से लबरेज होकर मैदान में उतरेगी। हालांकि, यह फॉर्मेट अलग है और कई खिलाड़ी भी इसमें नजर नहीं आएंगे। टी20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, नमन धीर और नीतीश कुमार रेड्डी ही टी20 के बाद एकदिवसीय सीरीज में भी खेलते नजर आएंगे। 

भारतीय बल्लेबाज इनफॉर्म हैं
वर्ल्ड कप के लिहाज से यह एकदिवसीय सीरीज काफी अहम मानी जा रही है। रोहित शर्मा, विराट कोहली, कप्तान शुभमन गिल, केएल राहुल और श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ी इनफॉर्म हैं। नमन धीर ने बल्ले से काफी प्रभावित किया है और नीतिश कुमार रेड्डी ने भी रन बनाए हैं। टी20 सीरीज में बेंच पर बैठे कुलदीप यादव को एकदिवसीय सीरीज में मौका मिल सकता है। चौथे नंबर पर श्रेयस अय्यर और ऋतुराज गायकवाड़ के बीच मुकाबला है। न्यूजीलैंड की तेज और उछाल वाली पिचों के लिहाज से मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह का खेलना तय है। तीसरे तेज गेंदबाज के रूप में देखना दिलचस्प होगा कि किसे शामिल किया जाता है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज में भारतीय गेंदबाजी काफी कमजोर नजर आई थी, लेकिन वे न्यूजीलैंड की परिस्थितियों का फायदा उठाना चाहेंगे। 

रोहित और कोहली को लेकर है उत्साह
प्रशंसकों में खास उत्साह रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी को लेकर है। दोनों ही सीनियर खिलाड़ी इनफॉर्म हैं और पिछली सीरीज में उनके बल्ले से रन निकले हैं। वर्ल्ड कप दक्षिण अफ्रीका में होने जा रहा है, जहां न्यूजीलैंड जैसी ही परिस्थितियां हो सकती हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ यह वनडे सीरीज इसलिए वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियों के लिहाज से काफी खास होने वाला है। 

Tags - INDvsNZIndia-New Zealand ODI SeriesCricketRohit SharmaVirat Kohli