logo

INDvs SL : श्रीलंका ने टॉस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसला, अविष्का और नुवानिदु फर्नाडो क्रीज पर

श्रीलंका ने टॉस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसला, अविष्का और नुवानिदु फर्नाडो क्रीज पर

डेस्क:
भारत-श्रीलंका (India-Srilanka) वनडे सीरीज (ODI Series) का दूसरा मुकाबला आज खेला जाएगा। मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान (Eden Gardens Ground) में शुरू हो चुका है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। नुआनिदु फर्नांडो और अविष्का फर्नांडो  श्रीलंकाई पारी की शुरुआत करने उतरे हैं। टीम ने 5 ओवर में बिना किसी नुकसान के 27 रन बना लिए है। 


चहल की जगह कुलदीप को मौका
बता दें कि भारतीय टीम में एक बदलाव किया गया है।  लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल पूरी तरह फिट नहीं हैं। उनके स्थान पर कुलदीप यादव को मौका दिया गया है।


भारत की प्लेइंग-11
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर/सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी और उमरान मलिक/अर्शदीप सिंह।
श्रीलंका की प्लेइंग-11
नुआनिदु फर्नांडो, कुसल मेंडिस, अविष्का फर्नांडो, धनंजय डिसिल्वा, चरिथ असलंका, दसुन शनाका (कप्तान), वनिंदु हसारंगा, चमिका करुणारत्ने, दुनिथ वेलागे, कसुन रजिता, लाहिरु कुमारा।