द फॉलोअप डेस्क, रांची:
Sports News: झारखण्ड बॉक्सिंग संघ (Jharkhand Boxing Association) की एडहॉक कमिटी द्वारा आगामी इलीट (सीनियर) राष्ट्रीय महिला एवं पुरुष बॉक्सिंग प्रतियोगिता में झारखण्ड राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाली महिला एवं पुरुष बॉक्सिंग टीम के चयन हेतु चयन ट्रायल (Boxing Trials) का आयोजन किया जा रहा है। यह चयन ट्रायल रविवार 22 नवम्बर को राजधानी रांची स्थित खेलगाँव के मेघा स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स के बॉक्सिंग हॉल में आयोजित होगा। इस ट्रायल में झारखण्ड राज्य के प्रतिभाशाली महिला एवं पुरुष बॉक्सिंग खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा एवं खेल कौशल प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। चयन ट्रायल के माध्यम से विभिन्न भार वर्गों में खिलाड़ियों के प्रदर्शन का आकलन कर सीनियर राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता (National Boxing Championship) के लिए झारखण्ड की टीम का चयन किया जाएगा।

राष्ट्रीय स्तर पर झारखण्ड की मजबूत टीम का प्रतिनिधित्व
झारखण्ड के सभी जिला बॉक्सिंग संघों, प्रशिक्षकों एवं खिलाड़ियों से अनुरोध की गयी है कि वे अपने प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को इस चयन ट्रायल में 22 नवंबर को सुबह 7 बजे तक भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करें, ताकि सीनियर राष्ट्रीय स्तर पर झारखण्ड की मजबूत टीम का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जा सके। यह जानकारी झारखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन एडहॉक कमेटी के संयोजक राजेश कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि उक्त प्रतियोगिता का संचालन राष्ट्रीय स्तर के तकनिकी पदाधिकारी के द्वारा किया जायेगा। किसी प्रकार की जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7004620565 पर कॉल कर जानकारी प्राप्त कर सकते है।
.jpeg)