द फॉलोअप स्पोर्ट्स डेस्क:
बीसीसीआई (BCCI) की पुरुष चयन समिति ने एसीसी मेन्स राइजिंग स्टार्स एशिया कप (ACC Men Rising Stars Asia Cup) के लिए भारतीय ए टीम की घोषणा की है। इसमें झारखंड के कुमार कुशाग्र (Kumar Kushagra) को भी जगह मिली है। टूर्नामेंट का आयोजन 19 से 29 नवंबर के बीच कतर की राजधानी दोहा में होगा। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम को ग्रुप बी में यूएई, नेपाल और पाकिस्तान के साथ रखा गया है। वहीं, ग्रुप ए में बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान और हांगकांग की ए टीम है। दोनों ग्रुप से टॉप 2 टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। पहला सेमीफाइनल 26 तो वहीं दूसरा 27 नवंबर को खेला जायेगा। फाइनल मुकाबला 29 नवंबर को होगा।

टीम में इन खिलाड़ियों को भी मिली जगह
भारतीय ए टीम में अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह, तिलक वर्मा, रजत पाटीदार, रिंकू सिंह, कुमार कुशाग्र, सूर्यांश शेडगे, शाहबाद अहमद, विपराज निगम, हर्ष दुबे, तनुष कोटियान, हर्षित राणा, प्रिंस यादव और अरशद खान को चुना गया है। टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में 20 नवंबर को नेपाल, 22 नवंबर को पाकिस्तान और 24 नवंबर को यूएई के खिलाफ खेलेगी।
???? News ???? India A squad for upcoming ACC Rising Stars Asia Cup announced ???? More details ▶️ https://t.co/JRdPQ31UPA #RisingStarsAsiaCup https://t.co/4k2vJAE4kh
— BCCI (@BCCI) November 2, 2026
विकेटकीपर बैटर हैं झारखंड के कुमार कुशाग्र
गौरतलब है कि एसीसी मेन्स राइजिंग स्टार्स एशिया कप टूर्नामेंट कुमार कुशाग्र के लिए खुद को बड़े मंच के लिए तैयार दिखाने का बड़ा मौका है। इससे पहले कुमार कुशाग्र को न्यूजीलैंड ए के खिलाफ अनाधिकृत टेस्ट मैच, न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी 2 वनडे मैच और टी20 सीरीज में कुछ मुकाबलों के लिए चुना गया था। जमशदेपुर के रहने वाले कुमार कुशाग्र विकेटकीपर बल्लेबाज हैं।