logo

Sports : श्रीलंका के खिलाफ ODI सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, बुमराह टीम से बाहर

श्रीलंका के खिलाफ ODI सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, बुमराह टीम से बाहर

डेस्क:
भारत और श्रीलंका (India-Srilanka) के बीच 3 मैचों का वनडे सीरीज (ODI Series) 10 जनवरी यानि कल से शुरू होने वाला है। इससे पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) सीरीज से बाहर हो गए हैं। बुमराह फिटनेस से जुड़ी परेशानी के कारण नहीं खेल पाएंगे। वो साल 2022 में सितंबर महीने में साउथ अफ्रीका सीरीज से ठीक पहले ट्रेनिंग सेशन के दौरान चोटिल हो गए थे। चोट के कारण उन्हें एशिया कप और टी-20 वर्ल्ड कप छोड़ना पड़ा था।